उत्तराखण्डमुख्य समाचार

भाकियू ने दिया जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन

रुद्रपुर। दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी पहलवानों के धरना प्रदर्शन को भाकियू पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया है। किसानों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि पहलवानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान फिर से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करेंगे। शुक्रवार को भाकियू के कुमायूं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा की अगुवाई में किसान अनाज मंडी में जमा हुए यहां पर इन लोगों ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की साथ ही दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को अपना समर्थन दिया। विक्की रंधावा ने कहा कि इस तानाशाह सरकार के लिये न किसान कुछ हैं न जवान कुछ हैं और न ही पहलवान कुछ हैं। कहा कि केंद्र सरकार अपने सांसद को बचाने के लिये उन पहलवानों की आवाज दबाने पर तुली है जो पहलवान मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को भूलना नहीं चाहिये कि इन पहलवानों के साथ भाकियू खड़ी है। वहीं भाकियू के युवा नेता सनी निज्जर ने कहा कि केंद्र सरकार यदि अपना तानाशाह रवैया बरकरार रखती है तो फिर किसान पुनः अपने अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर विक्की रंधावा, सन्नी निज्जर, हरप्रीत विर्क, हरजिंदर सिंह, शमिंदर, अरूण कुमार, नितिन कुमार आदि अनेकों किसान मौजूद रहे।