Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एसएम पब्लिक स्कूल का सीबीएसई नेशनल गेम्स में लहरा परचम

हरिद्वार

देहरादून में चल रही सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में एसएम पब्लिक स्कूल की स्वर्ण पदक विजेता अनीशा सेमवाल का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य आरएस सूद, उप प्रधानाचार्या रेखा शर्मा एवं सभी शिक्षकों ने अनीशा को शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि पहली बार हरिद्वार में सीबीएसई नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता का एस एम पब्लिक स्कूल द्वारा सफल आयोजन अक्टूबर माह किया गया था और सीबीएसई नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव भी एस एम पब्लिक स्कूल को मिला है।