उत्तराखण्ड

पछुवादून में होगी राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता, 118प्रतिभागी करेंगे शिरकत

 

विकासनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता पछुवादून में आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य शिक्षाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के 118 प्रतिभागी शिरकत करेंगे। आयोजन स्थल डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल साइंस मांडूवाला में संपन्न हुई बैठक में सीईओ प्रदीप रावत ने कहा कि राज्य स्तरीय इंस्पायर आवार्ड प्रतियोगिता 26 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। एससीईआरटी की ओर से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के तहत बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। लिहाजा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रोजक्ट के प्रदर्शन के लिए गुणवत्तापरक व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे कि किसी भी प्रतिभागी के प्रदर्शन के दौरान व्यवधान पैदा न हो। इसके साथ ही उन्होंने दो दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों के आवास, भोजन, उन्हें आयोजन स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं को लेकर उप समितियों का गठन कर जिम्मेदारी आवंटित की। बताया कि आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक प्रतिभागियों को लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान राज्य समन्वयक अवनीश उनियाल, जिला समन्वयक सुधीर कांति, संस्थान के निदेशक वीके नागपाल, संजय, पवन शर्मा, महावीर सेमवाल, दलजीत सिंह, विरेंद्र रावत, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे