पुलिस कर्मचारी के घर से नगदी और मोबाइल चोरी
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रसूलपुर गांव स्थित एक पुलिस कर्मी के बंद घर में चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने घर के ताले तोड़कर घर को खंगाला। घर की लमारी के ताले तोड़कर चोरों ने घर में रखी तीस हजार रुपये की नगदी, एक हाथ की घड़ी और मोबाइल फोन का चार्जर उठाकर ले गए। आईआरबी द्वितीय में सुद्धोवाला में तैनात सिपाही राजेंद्र सिंह चौहान पुत्र प्रेम सिंह चौहान का रसूलपुर गांव में घर है। रविवार को डुमेट गांव में देवता का जागड़ा था। जहां देवता डोली और निशान आदि आए थे। राजेंद्र सिंह का पूरा परिवार घर में ताला लगाकर देवता के दर्शन के लिए डुमेट गए थे। इस दौरान चोरों ने राजेंद्र सिंह के घर के ताले तोड़कर घर में रखी तीस हजार रुपये की नगदी, एक हाथ की घड़ी और मोबाइल फोन का चार्जर चुरा कर लिया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी पर था। बताया कि सोमवार को वह विकासनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देगा। बताया कि पुलिस को उसने सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। उधर, चौकी प्रभारी विकासनगर विवेक भंडारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया कि चोरों की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर सतर्क किए हैं।
