उत्तराखण्ड

फरीदाबाद के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

 

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जीवनगढ़ निवासी एक ठेकेदार के साथ पिछले पांच वर्षों से शादी की पार्टियों में वेटर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने की कोशिश में जुटी है। सोमवार को उपजिला चिकित्सालय विकासनगर से कोतवाली पुलिस को एक डेथ मेमो मिला। जिसमें अजय (22) पुत्र अमित निवासी फरीदाबाद हरियाणा की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार मृतक का पूरा पता नहीं होने से उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतक जीवनगढ़ निवासी एक ठेकेदार के साथ पिछले पांच वर्षों से काम करता था। जिसमें वह शादि पार्टियों में वेटर का काम करता था। अचानक उसकी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों का पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एसएसआई भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा