उत्तराखण्डमुख्य समाचार

विश्व पृथ्वी दिवस पर महिलाओं ने परिवार के साथ पौधे रोपे

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र स्थित राजलोक कॉलोनी की महिलाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपने परिवारों के साथ मिलकर नंदनवन पार्क में पौधरोपण किया। राज लोक कॉलोनी में निवास करने वाले शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2021 में कॉलोनी की सभी महिलाओं और बच्चों ने कोरोना काल के लॉकडाउन में वर्षों से एक कूड़ा घर बन चुके मैदान को श्रमदान करके सुंदर नंदन वन पार्क बनाया था। तभी से निरंतर सभी परिवार इस पार्क की देखरेख करते आ रहे हैं । इस अवसर पर महिलाओं में सीमा झांब, कुमुद गुप्ता, रेखा गोयल, झंकार शर्मा, अमिता लोधी, मीनाक्षी त्यागी ने विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा गृह है, जहां जीवन है। धरती पर जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी की प्राकृतिक संपत्ति को बनाए रखना बहुत जरूरी है। कहा कि पेड़ पौधों से हमारे आसपास का वातावरण तो शुद्ध रहता ही है, साथ साथ ये पौंधे हमें निशुल्क ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑक्सीजन की कमी को हमने प्रत्यक्ष रूप से कोविड के संकट काल में देखा है। भविष्य में नंदन वन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस एवं हरेला पर्व पर भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पौधरोपण कार्यक्रम में सुरेश चौहान, यज्ञ शर्मा, सुमित गोयल, अमित गोयल, द्रोण त्यागी, दीपक चौहान, कुमुद गुप्ता, किरण चौहान, अवनी गोयल, शालू चौहान, सक्षम, ताराचंद, बालेंद्र निराला, प्रतीक, बीना गुप्ता, शिवांश, कपिल, अशोक कुमार, विजय पाल, विवेक मोंगा आदि उपस्थित रहे।