अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन की मौत
देहरादून
प्रदेश की अस्थाई राजधानी देहरादून में सुबह सड़क हादसा चकराता कालसी मार्ग पर साहिया से पहले एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। यहां मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। यहां सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने बताया कि वाहन सवारों में से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति को एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्गों पर कड़ी मशक्कत करते हुए तीन शवों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
