उत्तराखण्डमुख्य समाचार

क्षेत्रवासियों ने किया शराब ठेका खोलने का विरोध

देहरादून

रिस्पना पुल के पास सारथी विहार गेट के समीप शराब का ठेका खोलने के विरोध में क्षेत्रवासी सड़कों पर उतर गये और वहां पर उन्होंने शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि जल्द ही शराब का ठेका यहां किसी भी दशा में नहीं खोलने दिया जायेगा, इसके लिए आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जायेगी, अगर इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदर्शन एवं धरने में सारथी विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के क्षेत्रवासी बडी संख्या में शामिल रहे।