रुड़की में पुलिस, पीएसी ने किया फ्लैग मार्च
रुड़की
सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पीएसी के जवान शहर और कोतवाली क्षेत्र के सोत बी चौक क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने शहरवासियों को अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। शहर और देहात में विभिन्न समाज से जुड़े लोग शोभायात्रा निकाल रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों के माह रमजान के रोजे भी हैं। भगवानपुर के डाडा जलालपुर में भी बालाजी जन्म उत्सव को लेकर शोभायात्रा को लेकर मंथन चल रहा है। बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च निकाला। सिविल लाइंस कतवाली क्षेत्र, इमली रोड, मच्छी मोहल्ला, बंदा रोड, सिटी पब्लिक स्कूल, कांवड़ पटरी आदि इलाकों से फ्लैग मार्च गुजरा। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पाल टीम के साथ मौजूद रहे।
