उत्तराखण्डमुख्य समाचार

नदी से महिला का शव बरामद

देहरादून

एसडीआरएफ को एक स्थानीय व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई कि नैथाना पुल के पास एक शव दिखाई दे रहा है। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहंुचकर मृतक महिला के शव को बरामद किया। यहां मिली सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमारह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि नैथाना पुल के नीचे नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर टीम द्वारा शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि शव की पहचान भी कर ली गयी।