विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से की शहरी विकास मंत्री से मुलाकात
देहरादून
विपक्षी दल कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, समाजवादी पार्टी, आल इंडिया किसान सभा, चेतना आंदोलन और अन्य संगठनों की ओर से सृष्टि मंडल शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि और दूसरी तरफ आम लोगों को बिना कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर बेदखली कर रही है। यहां तक कि सूचना के अधिकार के आवेदन द्वारा पता चला है कि नगर निगम के पास सरकारी जमीन बेचने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही बीते दिनों उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के योधवीर त्यागी की पत्नी की संपत्ति को गैर कानूनी रूप से तोड़ा गया, वहीं आमवाला तरला, नागल गांव और अन्य क्षेत्रों में बिना कानूनी प्रक्रिया कर लोगों को बेदखल करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रशासन कानून के अनुसार ही कार्रवाई करे और किसी को बेघर न करे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि विचार करने के बाद सभी बिंदुओं पर कारवाई की जायेगी। इस अवसर पर अनेक सदस्य शामिल रहे।
