मुख्य समाचार

आरआईएमसी दून स्ट्राइकर देहरादून ने जीती दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप

देहरादून

देहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित देहरादून के मार्शल स्कूल स्पोर्ट्स फील्ड, जोगीवाला में दून कप स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के जिलों से 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। आयोजन विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि फाइनल मैच में अंडर 12 में आरआईएमसी दून स्ट्राइकर देहरादून ने हिमालयन एफसी ऋषिकेश को 1-0 से हराया और चैम्पियनशिप जीतने में कामयाब हुए। इस अवसर पर आयुष ने 35 मिनट मंे गोल किया, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरआईएमसी के प्रियांशु रावत को दिया गया तीसरे नंबर पर देहरादून फुटबाल एकेडमी की टीम रही। इस अवसर पर अंडर 17 में बलूनी स्कूल कोटद्वार ने देहरादून फुटबाल एकेडमी ( डीएफए ) को 4-3 से हराया। मैच के दौरान मैच गोल रहित रहा। उसके बाद टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। कोटद्वार से शुभम रावत, धु्रव रावत, आदित्य रावत, पवन रावत ने और देहरादून फुटबाल एकेडमी की तरफ से उत्सव, हर्षित, अखिल गोदियाल ने गोल किया किया। इस अवसर पर बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बलूनी स्कूल कोटद्वार के ध्रुव रावत को दिया गया। तीसरे नंबर पर पुलिस लाइन एफसी रही। मैच में 40़ प्लस मे ऋषिकेश वेटर्नल एफसी ने मॉर्निंग स्टार एफ सी देहरादून को 1-0 से हराया गोल किया। आशीष गुरुंग ने 28 मिनट में गोल किया। आशीष गुरुंग को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया। 50 प्लस मे यूके मास्टर्स ने देहरादून फुटबाल एकेडमी को 1-0 से हराया गोल किया। मैच में सुनील थापा ने 22 मिनट मे किया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सुनील थापा को दिया गया। इस अवसर पर सभी विजता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी, मैडल, सर्टिफिकेट नवाजा गया।