उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के निर्देश जारी करने की मांग

देहरादून,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से लोकसभा के सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने के खिलाफ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना व महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह होगी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन भेज कर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर लोकसभा अध्यक्ष को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के निर्देश जारी करने की मांग की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवकुमार बर्निवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि जिस प्रकार राहुल गांधी पर एक कथन जो उनका था ही नहीं उस पर दूसरे राज्य में आपराधिक मानहानि का वाद दायर कर गलत तथ्यों के आधार पर ाहुल गांधी को असाधारण सजा जो मानहानि का मामले में सर्वाधिक दो साल है निर्धारित कर फिर उसे 30 दिनों तक स्थगित कर फिर 24 घण्टे के अंदर उस स्थगित सजा की बिना पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का काम किया गया यह एक पूरा षड़यंत्र है जो अलोकतांत्रिक व अविवेकपूर्ण फैसला है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश विदेश सब जगह भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में जनता में इस पूरे प्रकरण में सरकार के विरुद्ध भारी आक्रोश है व भारतीय लोकतंत्र व संविधान के बारे में देश विदेश सब जगह लोग चिंतित हैं। इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना व डॉक्टर जसविंदर सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।