उत्तराखण्ड

भाजपा विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आठ से

देहरादून,

भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने संगठन व जनप्रतिनिधियों में जोश भरने व पार्टी की रीति नीति के संबंध में प्रशिक्षित करने का कार्य करती रहती है। इसी क्रम में संगठन स्तर पर सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण राजधानी में 08 से 10 अप्रैल तक होगा। यहां जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिसके लिए संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 08 से 10 अप्रैल को राजधानी देहरादून में पार्टी के सभी विधायकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा वर्चुअल रूप से मार्गदर्शन किया जाएगा।