शरीर को निरोगी रखने में योग का बहुत बड़ा महत्व
देहरादून,
डीएवी पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि शरीर को निरोगी रखने में योग का बहुत बड़ा महत्व है इसी को ध्येय रखते हुए आज अरुणोदय के वक्त स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन नाश्ता के पश्चात डॉ. राकेश लाल शाह वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस एवं डॉ. रोशन प्रसाद जगूड़ी के दिशा निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही जैविक खाद बनाने के लिए एक गड्डा खोदा गया तथा स्वयंसेवियों को इसकी उपयोगिता समझाई गई। इस अवसर पर दिन के भोजन के बाद स्वयंसेवियों की एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर जिसका विषय सतत भविष्य के लिए सबसे जरूरी कार्य पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तियों की भूमिका रखा गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रोशन प्रसाद प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। इस अवसर पर जिसमें सांत्वना पुरस्कार वैभव तिवारी, तृतीय पुरस्कार प्रियांशु पंत, द्वितीय पुरस्कार कुशाग्र मिश्रा एवं प्रथम पुरस्कार प्रियांशु मेहरा एवं अभय रावत को संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर पर अनेक जन उपस्थित थे।
