विद्युत समस्या समाधान शिविर में उठाई लो वॉल्टेज की समस्या
देहरादून। मुख्यमंत्री की पहल पर सरलीकरण, समाधान निस्तारण के क्रम में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से विद्युत समस्या समाधान शिविर का ईसी रोड स्थित कार्यालय में किया गया। उद्घाटन अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रबंध निदेशक अनिल कुमार निर्देशक परिचालन एमएल प्रसाद, निदेशक वित्त एनके गुप्ता, मुख्य अभियंता वितरण एमएल आर्य, निदेशक परियोजना एके अग्रवाल, सचिव ऊर्जा वैकल्पिक ऊर्जा डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने किया। शिविर में देहरादून की चारों डिवीजन से जुड़े बिजलीघर के कर्मचारी अधिकारी एसडीओ आदि मौजूद रहे। एमडी अनिल कुमार ने बताया कि 15 दिन से चल रहे समाधान शिविर में शिकायतें, लाइन शिफ्टिंग, लो वॉल्टेज, लंबे स्पानों में पोल लगाना आदि से जुड़ी थीं। इनका निस्तारण आगामी दिनों में समय बाद रूप से किया जाएगा।
