उत्तराखण्डमुख्य समाचार

यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

पिथौरागढ़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी उपनाम मामले में सजा होने से यूथ कांग्रेस में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला जलाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को जबरन सरकार झूठे केस में फंसा रही है। शुक्रवार को नगर के रोडवेज स्टेशन में जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 में मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बीते रोज सूरत की कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि राहुल जमानत पर रिहा हो गए हैं। उन्होंने सरकार पर साजिशन कांग्रेस नेता को सजा दिलाने का आरोप लगाया। कहा कि जब जब चुनाव का समय आता है तब तब भाजपा ऐसी हरकत करती है।