पर्वों को सकुशल संपन्न कराने को लेकर बैठक
रुड़की।इंस्पेक्टर महेश जोशी ने कोतवाली कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें हनुमान जयंती और रमजान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इंस्पेक्टर जोशी ने बताया कि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाली कर्मियों को गांव के जिम्मेदारों के साथ मीटिंग कर पीस कमेटी का गठन करने के लिए कहा गया है। जिन लोगों के पास दो से अधिक लाइसेंस हैं, उनको नोटिस दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने लंबित विवेचना को भी जल्द निस्तारण के लिए दरोगा को कहा है। फरियादियों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियामनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान एसएसआई नरेश गंगवार, उपनिरीक्षक बारू सिंह चौहान, रोहित कुमार, करुणा रौंकली, देवेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
