उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बार सभागार में हुआ होली मिलन समारोह आयोजित

रुड़की
लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से तहसील परिसर स्थित बार सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक तथा न्यायिक अधिकारियों को गुलाल लगाकर समारोह मनाया। अधिवक्ताओं ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। बुजुर्ग और युवा अधिवक्ताओं ने खूब अबीर और गुलाल उड़ाए। एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष विकास पंवार ने कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि त्योहार किसी भी धर्म के हों, उनसे अपनी खुशियां बांटने तथा दुख दर्द में दूसरों के साथ खड़े रहने की सीख मिलती है। एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने त्योहार मनाते समय दूसरों की धार्मिक, सामाजिक भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की। सिविल जज (जेडी) अनुराग त्रिपाठी, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नंदिता काला और कुटुंब न्यायाधीश विवेक द्विवेदी ने धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने का संदेश दिया। कोर्ट का निरीक्षण करने आए जिला जज सिकंद कुमार त्यागी ने भी थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में शिरकत की। एसोसिएशन उपाध्यक्ष जौहर सिंह, सचिव मुकेश कुमार, सह सचिव प्रवेश कुमार के अलावा नीरज सागर, उदयपाल सिंह, जोध सिंह, महीपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, अशोक चौधरी, कमल नारायण सिंह, विजयपाल गुर्जर, दीपक कुमार, राजवीर सिंह, दीपांकर कौशिक, अंकित तोमर, अरुण कुमार मौजूद रहे।