उत्तराखण्डमुख्य समाचार

एप्रोच पुल को रहमतपुर रोड से मिलाने की मांग की

रुड़की

  कलियर नई गंगनहर पर बन रहे स्टील गार्डर पुल पर कांवड़ पटरी के किनारे दीवार बनाए जाने की सूचना पर विधायक हाजी फुरकान अहमद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने एप्रोच पुल को रहमतपुर रोड से मिलाए जाने को कहा। स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य करीब दो वर्षों से चल रहा है। पुल का निर्माण अंतिम चरण में हैं। निर्माणाधीन पुल की एप्रोच को कांवड़ पटरी के किनारे पर दीवार बनाकर खत्म कर दिया है। पुल की एप्रोच को रहमतपुर रोड से नहीं मिलाए जाने पर लोंगो ने विधायक को इसकी जानकारी दी। सोमवार को विधायक हाजी फुरकान अहमद अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया। एप्रोच को रहमतपुर रोड से मिलाने की मांग की। विधायक के आने की सूचना पर सम्बंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पुल को रहमतपुर रोड से मिलने पर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा । अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्य दोबारा शुरू किया गया। इस मौके पर ब्रिडकुल जेई पंकज सैनी, ऊर्जा निगम के जेई सतीश सैनी, सभासद नाजिम त्यागी, इस्तकार प्रधान, अकरम प्रधान, शफक्कत अली, मीर हसन,कल्लू त्यागी मौजूद रहे।