उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

रुड़की

नगला इमरती के पास ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगला इमरती निवासी अब्दुल (28) पुत्र मेहरबान रविवार देररात घर से बाहर घूमने निकला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह नगला इमरती गांव से कुछ दूरी पर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला। शिनाख्त करने पर पता चला कि शव नगला इमरती निवासी अब्दुल का है। युवक की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिजन डीएम से मिलकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग कर रहे हैं।