उत्तराखण्डमुख्य समाचार

किशोरियों को स्वास्थ्य की जानकारी दी

रुड़की

समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हुण के परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. राजीव और नीलम सैनी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इसमें पोषण संबंधी समय-समय पर शारीरिक परिवर्तन, समाज में किशोरियों की महत्ता जैसे मुद्दे शामिल थे। रविंदर पाल सिंह, दिनेश सिंह ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विपुल सालार ने छात्राओं से संबंधित समस्या को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने रखा। छात्रा हीना तथा आयशा ने अपनी रचना से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी, अंजू, पुष्पा, सानिया, अनीता, सीमा, आशा, कृष्णा पाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा, संदीप वर्मा, बीना, अनीता, सुशील कुमार, मुकेश बगवाड़ी, अंकित रोहिला, सूरजभान, आलोक कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ने किया।