अशाओं ने बताई समस्या
रुड़की
नगर पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जन संवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्रामीण स्वच्छता व स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। साधन सहकारी समिति महेवड़ खुर्द के चेयरमैन अनिल पाल ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इमलीखेड़ा, बेलड़ा व टोडा कल्याणपुर की आशाओं ने प्रतिभाग किया। सभी आशाओं ने अपने कार्य क्षेत्र में किए सर्वे का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि साफ सफाई, शत प्रतिशत टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की जांच सहित अन्य सर्वे कार्य में कई प्रकार की दिक्कतें हो रही हैं। इसका समाधान किया जाए। इस दौरान मनीष, ब्रिजेश कुमार, देशपाल, विजय शर्मा, अरविंद कुमार, शिल्पी, रचना मौजूद रहे।
