उत्तराखण्डमुख्य समाचार

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

दहेज में दस लाख की रकम एवं कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में रीना पुत्री सुरेश पाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल मनोज असवाल निवासी पीठ बाजार गली नंबर दो बहादराबाद से हुई थी। आरोप है कि शादी के चंद दिन बाद ससुराल पक्ष ने उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। यही नहीं कम दहेज को लेकर उसको ताने देने लगे। दहेज में 10 लाख रुपए एवं कार न मिलने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि जून माह में पति ने शराब के नशे में धुत होकर उसे बुरी तरह पीटा, यही नहीं सास, ससुर, देवर, ननंद ने भी उसका साथ दिया। उसके परिजन उसे मायके ले आए लेकिन वहां पहुंचकर भी हत्या की धमकी दी गई।
कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पति मनोज असवाल, ससुर पहल सिंह, सास संतोष देवी, देवर हिमांशु, ननद अंजली और गोल्डी निवासीगण पीठ बाजार गली नंबर दो बहादराबाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।