उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मकान मालिक का 5 हजार का चालान काटा

पिथौरागढ़

डीडीहाट पुलिस ने किरायेदार का सत्यापन न कराने पर एक मकान मालिक का पांच हजार का चालान काटा है। प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस ने जीआईसी वार्ड में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक किराएदार बगैर सत्यापन के रहते हुए मिला। पुलिस ने उक्त भवन के मालिक दान सिंह कन्याल के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। साथ ही सभी मकान मालिकों से अपने-अपने किराएदारों का अनिवार्य तौर पर सत्यापन करने को कहा है।