उत्तराखण्डमुख्य समाचार

हरेला क्लब ने किया 17 कराटे किड्स को सम्मानित  

चम्पावत

हरेला क्लब के द्वारा आयोजित उत्तरायनी मेले में चंपावत कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में एसएस कराटे स्कूल के 17 कराटे किड्स को सम्मानित किया गया। यह बच्चे हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में अपना स्थान प्राप्त कर चुके हैं। जिसमें 4 बच्चों ने रजत पदक वही तेरह बच्चों ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। एसएस कराटे स्कूल के संसाई सुंदर सिंह ने हरेला क्लब के सम्मानित सदस्यों का सरस्वती शिशु मंदिर में हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर ऋचा सुतेडी़, प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी आदि रहे।