उत्तराखण्डमुख्य समाचार

रेडक्रॉस की टीम ने अग्निपीड़ित को राहत सामग्री सौंपी

बागेश्वर

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने अग्निपीड़ित को राहत पहुंचाई। सोसायटी के लोग रविवार को ठांगा गांव पहुंचे। यहां अग्निपीड़ित गंगा देवी पत्नी रमेश उप्रेती को राहत सामग्री सौंपी। टीम में सचिव आलोक पांडेय, संजय साह जगाती, इंद्र सिंह फर्स्वाण, कन्हैया वर्मा शामिल थे। ग्राम प्रधान गीता साहनी ने सोसायटी के सहयोग के प्रति आभार जताया है।