उत्तराखण्डमुख्य समाचार

तहसील मार्ग में पानी की किल्लत

बागेश्वर

जल संस्थान द्वारा तहसील मार्ग स्थित मजियाखेत और आदर्श कालोनी में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग मात्र बिल वसूलने के लिए रह गया है तथा तीन दिन में एक घंटे ही पानी की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करके नियमित रूप से पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की है। तहसील मार्ग निवासी पूरन चंद्र, ममता देवी, नीमा देवी, अंजू सिंह, हरीश चंद्र, गोविंद सिंह ने बताया कि गत एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है।