उत्तराखण्डमुख्य समाचार

रास्ता टूटने से बोरसारी के ग्रामीण परेशान

 नई टिहरी

थौलधार ब्लाक के बोरसारी गांव सहित निकस्टस्थ 25 गांवों के लिए जाने वाले पैदल रास्ता आलवेदर रोड निर्माण के दौरान टूट गया है। जिसके ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पैदल रास्ते का निर्माण करने की मांग की है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह राणा, प्रकाश, देवेंद्र, महेंद्र आदि ने बताया कि हाईवे 94 के निर्माण कामों के चलते गांवों की ओर जाने वाला रास्ता तोड़ दिया है। ऑल वेदर रोड निर्माण कर रही कंपनी से लोगों से पैदल रास्ते को बनाने की मांग की, लेकिन कंपनी द्वारा उसे नहीं बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पैदल रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।