प्रत्येक वार्ड में बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था करने की मांग
देहरादून
नेताजी संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और महासचिव आरिफ हुसैन वारसी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह कोरोना संक्रमण के केसों को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक वार्ड में बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था कराए। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि स्मरण रहे कि चौथी लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन को चौकसी रखते हुए बूस्टर रोज लगाने के लिए उपाय करने चाहिए। इस अवसर पर प्रभात डंडरियाल और आरिफ हुसैन वारसी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत से उम्मीद जताई है कि वह जनता की भावनाओं को देखते हुए बूस्टर डोज प्रत्येक वार्ड में लगाने की व्यवस्था कराएंगे ताकि कोरोना वायरस पर नियंत्रण हो सके।
