उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कृषि मंत्री जोशी ने हाथीबड़कला स्थित एचडीएफसी बैंक के उद्घाटन समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित एचडीएफसी बैंक के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने एचडीएफसी बैंक की अत्याधुनिक सेवायुक्त शाखा का उद्घाटन करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक देश के प्रमुख बैंकों में शुमार है। प्रदेश में अब तक 90 शाखाएं खुल चुकी हैं। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा यह बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का अच्छी तरह निभा रहा है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा बैंक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने और अधिक से अधिक बैंक की शाखाओं का विस्तार कर रहा है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा यह बैंक ग्रामीण विकास में बैंको की अहम भूमिका है मंत्री ने कहा यह बैक ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर फोकस कर रहा है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज का समय डिजिटल ट्रांजेक्शन का है और वर्तमान में देश तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर स्टेट सर्कल हैड बकुल सिक्का, बैंक मैनेजर रेखा पाठक उपाध्याय, सर्कल हैड तनुज रमन, विपिन, अनिल पाल, अर्चना डबराल सहित कई लोग उपस्थित रहे।