पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर निकाली बाइक रैली
रुडकी
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन हरिद्वार के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग को लेकर रविवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली नगर निगम रुड़की से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बीएसएम तिराहे पर पहुंची। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रैली नगर निगम रुड़की से शुरू होकर विशाल मेगामार्ट, सिविल लाइंस तिराहे से सिविल लाइंस बाजार वापस, नगर निगम के पुराने पुल से मेन बाजार, चौक बाजार होते हुए दुर्गा चौक, शेर सिंह राणा चौक, मकतुलपुरी, रामनगर, कचहरी के सामने से होते हुए बीएसएम तिराहे पर शहीद भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर बाइक रैली का समापन किया गया। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश महामन्त्री मुकेश रतूडी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के बुढ़ापे का एक मात्र सहारा पुरानी पेंशन है। वक्त रहते इसे बहाल नहीं किया गया तो हम चुनावों में दोनों सरकारों को आईना दिखाने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को पेंशन से वंचित करके आहत किया है। हमारी बुढ़ापे की लाठी को तोड़ दिया है। इस मौके पर मुकेश रतूडी, विकास शर्मा, रंजीत कौर, प्रतिभा सैनी, मुकेश आदित्य, प्रदीप बिष्ट, मनोज नवानी, विनोद ज्ञवाली, मुकेश चौहान, जितेंद्र चौधरी, मनमोहन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. प्रदीप त्यागी, डॉ. अशोक आर्य, राजेश सैनी, विपिन कुमार, अनिल चौधरी, कुलदीप बिष्ट, अरुण कुमार, प्रदीप बिष्ट, सीमा राठी, रचना चौधरी, मेहुल शर्मा, अमित ममगाईं, अरविंद शर्मा, ज्योतिराम, शरद कुमार शर्मा, बृज मोहन मौर्य, जितेन्द्र सिंह, दर्शन सिंह पवार, सुमित कुमार, सन्दीप सिंह, इशम सिंह, वीर सिंह, मदनपाल सिंह, अखिलेश धारीवाल,नीतू आहूजा, सपना सिंह, मनोज चन्द्र आदि मौजूद रहे।
