उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महेश कुमार निवासी जलालपुर, दीपक निवासी पूर्वा गोल भट्टा और सोहेल निवासी उस्मानीया मस्जिद के पास बंदा रोड को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 155 शराब के पव्वे बरामद किए है। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रवीण कुमार, राजेश देवरानी, भीम दत्त, शूरवीर सिंह, खुशीराम, विकास त्यागी और पीआरडी से सोनू शामिल रहे।