उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

पिथौरागढ़

देवलथल में श्री त्रिलोक सिंह बसेड़ा जीआईसी में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उत्तराखण्ड पुलिस, गौरा शक्ति, साइबर अपराध के साथ नशा मुक्ति के बारे में बताया गया। युवाओं को नशे से देश में हर साल होने वाले मौत के आंकड़ों की जानकारी देकर इससे दूर रहने की अपील की गई।