थलीसैंण कालेज में 6 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
पौड़ी
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में मंगलवार को छात्रसंघ नामांकन प्रक्रिया की गई। इस दौरान विभिन्न पदों पर 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की जाएगी।निर्वाचन अधिकारी डा.विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद पर आशीष ममगांई, उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र सिंह, सचिव पद पर शांति, सहसचिव पद पर मनीषा नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नेगी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सुरेंद्र सिंह ने नामांकन करवाया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डा.रेनू रानी बंसल, सहप्रभारी डा.छाया सिंह, डा.विवेक रावत, डा.जेसी भटट, डा.निर्मला रावत, डा.आराधना सिंह, डा. नीरज असवाल, अजय कुमार, धमेंद्र कुमार, चंद्रकांत तिवारी आदि शामिल थे।
