चौबट्टाखाल में 8 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
पौड़ी
राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में मंगलवार को कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिनमें अध्यक्ष पद पर तीन आवेदन, सचिव पद पर दो, कोषाध्यक्ष के लिए एक और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो छात्रों ने नामांकन पत्र भरे है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. प्रवीण डोभाल ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तयारियां पूरी कर ली गई है।
