नवनियुक्त थानाध्यक्ष से भेंट की
पिथौरागढ़
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी से शिष्टाचार भेंट की। मंगलवार को कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष नेगी का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया। बजरंग दल के नगर संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि बीते कुछ समय से बाहरी लोगों की आवाजाही यहां बढ़ गई है। क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी लोगों का सत्यापन होना बेहद जरूरी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह मामला उनकी प्रमुखता में है, इसमें तीव्र गति से काम किया जाएगा। यहां नगर सहसयोजक गिरजा उप्रेती, नगर सुरक्षा प्रभारी अशोक उप्रेती, चंदन सिंह खाती, भाजपा के पूर्व नगर सोशल मीडिया प्रभारी किशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
