उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पिथौरागढ़-थल सड़क पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

पिथौरागढ़

पुखरौड़ा में एक किमी सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आएं हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने पिथौरागढ़-थल सड़क पर चक्काजाम किया। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि एक व वर्ष पूर्व ही उक्त सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है बावजूद इसके विभाग सड़क निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है।