एसएमसी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
उत्तरकाशी
विकासखण्ड के राउप्रा विद्यालय में समग्र शिक्षा के अंतर्गत एसएमसी की तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षा के उद्देश्य प्राप्ति, समग्र शिक्षा के उद्देश्य तथा अभिभावक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। पुरोला के चन्देली न्याय पंचायत के अंतर्गत पुजेली, खलाड़ी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रथम दिवस शिक्षा में शिक्षा के उन्नयन के लिए विद्यालय के महत्व के साथ ही समुदाय के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अभिभावक एवं समुदाय के सहयोग के बिना किसी भी शैक्षिक उद्देश्य की प्राप्ति संभव नहीं है। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के उद्देश्य एवं हस्तक्षेप पर एसएमसी के साथ चर्चा, शिक्षा का अधिनियम 2009 के मुख्य प्रविधानों पर चर्चा, बाल अधिकार और बाल संरक्षण पर चर्चा विचार-विमर्श व शिक्षा में समुदाय की सहभागिता, उपयोगिता व सामाजिक सम्परीक्षा के महत्व व क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण बिजल्वाण ने कहा कि एसएमसी प्रशिक्षण के अवसर पर विभिन्न विधालयों से आये अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर जगदीश नौटियाल, मन मोहन सजवाण, प्रधानाध्यापक चन्द्रभूषण बिजल्वाण, रघुवीर रावत, सुमित्रा, सूर्या, मीना देवी, सरस्वती चौहान आदि थे।
