उत्तराखण्डमुख्य समाचार

राशन वितरण पर समिति रखेगी नजर

उत्तरकाशी

नगर परिक्षेत्र में खाद्य सामग्री की कालाबाजारी सहित सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की ओर से उपभोक्ताओं को जागरूक करने तथा उनके हितों की रक्षा करने के लिए आठ सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष बीना बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका की ओर से एक सतर्कता समिति का गठन किया है, जो नगर क्षेत्र में राशन सामग्री के वितरण और कालाबाजारी पर नजर रखेगी। कहा कि नगर क्षेत्र में राशन की कालाबाजारी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस देखते हुए सरकार ने यह नई व्यवस्था लागू की है। उन्होंने बताया आठ सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। जिसमें पांच सभासद पवित्रा देवी, महावीर, नरेंद्र नेगी, मेघचंद रमोला, प्रियंका बड़ोनी, दो उपभोक्ता समिति के प्रतिनिधि आरती रमोला, आनंद मोहन और एक सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह रावत को शामिल किया गया है।