श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया विजय दिवस
नई टिहरी
जनपद मुख्यालय में शहीद स्थल पर विजय दिवस पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित युद्ध स्मारक बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने जहां देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों दीं, वहीं अतिथियों ने वीरांगनाओं और 1971 के योद्धाओं को सम्मानित करने का काम किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि आज का दिन बड़े गर्व का दिन है, आज ही के दिन 1971 में 13 दिन के युद्ध में भारत ने पकिस्तान को आत्मसर्मपण करने पर मजबूर कर विजय हासिल की। इस मौके पर 1971 के युद्ध में शामिल पूर्व सैनिक इन्द्र सिंह ने भी युद्ध के अपने अनुभव साझा किये गये। मंच संचालन सुशील कोटनाला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका टिहरी की अध्यक्ष सीमा कृषाली, चम्बा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, एसएसपी नवनीत भुल्लर, एडीएम रामजी शरण शर्मा ने शाल और स्मृति चिह्न देकर सैनिकों को सम्मानित करने का काम किया। लक्ष्मी देवी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस चन्द आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नायब सूबेदार वीके पटनायक, अध्यक्ष सैनिक सैनिक संगठन देव सिंह पुण्डीर, डीएस बागरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा प्रमोद उनियाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वीके ढौंडियाल, एडीआईओ सूचना भजनी भण्डारी आदि मौजूद रहे।
