उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार के संबंध में हुई बैठक आयोजित

नई टिहरी

एडीएम रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला सभागार में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अधीन सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार के संबंध में समिति के सदस्यों के समक्ष चर्चा की गई। बैठक में एडीएम ने जिला अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन को निर्देशित किया कि फूड सेफ्टी ट्रेनिंग के तहत कुछ भोजन माताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में ट्रेनिंग देकर अन्य सभी भोजन माताओं को भी ट्रेनिंग देना सुनिश्चित करें। बाल विकास विभाग को निर्देशित किया कि भोजन माताओं की ट्रेनिंग के लिए ब्लॉक वाइज रोस्टर बनाकर सूची खाद्य अभिहित अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पैक्ड फूड की नियमित सैंपलिंग के लिए भी निर्देश दिये गये। खाद्य संरक्षा विभाग को स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठकें कर खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का काम किया। बैठक में जिला अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा एमएन जोशी ने बताया कि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में विभाग द्वारा किये गये विशेष अभियान के तहत नमूना संग्रह कार्य, सर्विलांस नमूना संग्रहण, जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। खाद्य संरक्षा मानक अधिनियिम, विनिमय व नई गाईडलाइन के अनुसार खाद्य कारोबारियों को जागरूक किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में अब तक व्यापार संघों के साथ 8 जागरूकता कार्यक्रम किये जा चुके हैं। जिसमें लगभग 390 खाद्य कारोबार कर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में सीएमओ डा संजय जैन, सीएओ अभिलाषा भट्ट, डीएसओ अरूण वर्मा सहित अन्य शामिल रहे।