उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर लिया बिजली बचाने का संकल्प

बागेश्वर

उरेडा के तत्वावधान में यहां ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। रैली निकालकर लोगों से बिजली बचाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करने की अपील की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि आज देश में बिजली की खपत बढ़ गई है। लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग करने की अपील की। राष्ट्रहित में बिजली बचाने तथा फिजूलखर्ची रोकने की अपील की। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी मौजूद रहे