उत्तराखण्डमुख्य समाचार

फरार 10 हजार का ईनामी अभियुक्त हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार

देहरादून

एसओजी (देहात) द्वारा छह माह से फरार 10 हजार के ईनामी वांछित अभियुक्त को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी देहात जनपद देहरादून के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज है। 10 हजार के ईनामी अभियुक्त जो छह माह से फरार चल रहा था और उसे रोहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय राम किशन निवासी रेनकपुरा, माता दरवाजा, थाना रोहतक सिटी, जिला रोहतक हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त मुकेश द्वारा बताया गया कि वह पुराने कपड़े बेचने का काम करता है और वह अपने साथ अपने साथियों के साथ इधर-उधर ठगी की घटना करने हेतु जाते रहता है। मुकेश ने बताया कि हम लोग बस व विक्रम आदि में बैठ कर लोगों को अपनी बातों में उलझा देते हैं, हमारा एक व्यक्ति इस दौरान उनका ध्यान भटकते ही उनके बैग व अटैची से उनकी ज्वेलरी का सामान निकाल लेता है। घटना करने के बाद हम उस वाहन से उतर घटना करने के बाद हम उस वाहन से उतरकर अलग-अलग हो जाते हैं और बाद में कुछ सामान का बंटवारा कर लेते हैं। अभियुक्त को कोतवाली ऋषिकेश में लाकर दाखिल किया गया है, एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम एसओजी देहात में दीपक धारीवाल (प्रभारी एसओजी देहात), कमल जोशी, नवनीत नेगी, सोनी कुमार, मनोज कुमार, नवीन केहली, जमुना नेगी शामिल रहे।