उत्तराखण्ड

टनकपुर में नगरपालिका ने चलाया सफाई अभियान

चम्पावत। टनकपुर में नगरपालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने नालियों की सफाई के साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया। शनिवार को नगरपालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों के साथ मिलकर, नैनीताल बैंक मार्ग, उपजिला अस्पताल, तहसील आदि जगहों में सफाई अभियान चलाया। ईओ जोशी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए दवाईयों का छिड़काव किया। सफाई अभियान में बसंत राज चंद, लक्षमण सिंह बोहरा, राकेश, रामरतन, उर्मिला, मोहित, संजय, विशाल, कमलेश, बित्रा देवी, अशोक आदि शामिल रहे।