उत्तराखण्ड

रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीखेत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2.35 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को जनाड़ू मोड़ से आगे द्वारसों रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रविन्द्र बिष्ट को रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी रविन्द्र बिष्ट (30) पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की गई, जिसमें उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होना सामने आया है। बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज तिवारी तथा एसओजी के कांस्टेबल राकेश खेतवाल, चंदन नेगी और राकेश भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *