स्वजल मिशन परियोजना के तहत हुई कार्यशाला
चम्पावत
पाटी में सोमवार को ब्लॉक सभागार में स्वजल मिशन परियोजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वजल परियोजना प्रबंधन जिला विकास अधिकारी संतोष पंत की अध्यक्षता में मिशन कार्डिनेटर मेलगानी के संचालन में गांवों को स्वच्छ रखने और जैविक कूड़ा निस्तारण के विषय में चर्चा की गई। प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए सहयोग प्रदान करने की बात कहीं। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र लोहनी, पंचायती राज अधिकारी रामपाल, प्रधान हेम शर्मा, दीपक भट्ट, नवीन शर्मा, ईश्वर बिष्ट, पुष्कर भट्ट, आशा मौनी आदि रहे।
