उत्तराखण्डमुख्य समाचार

राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने हेतु टीम रवाना

चम्पावत

राज्य स्तरीय कला उत्सव देहरादून में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम सोमवार को रवाना हो गई है। जिसमें जिले से 12 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। टीम को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लॉक कला समन्वयक प्रकाश चंद्र उपाध्याय ने बताया के आगामी छह दिसंबर से देहरादून में आयोजित होने वाली टीम में जिले से संगीत, शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, वादन, स्वर वाद्य, वादन, अवनद्ध वाद्य, नृत्य शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला, द्विआयामी, दृश्य कला, त्रिआयामी, स्थानीय खिलौने और खेल, नाटक आदि विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अति दूरस्थ दुर्गम विद्यालयों के छात्र-छात्राएं टीम में शामिल हैं। इस मौके पर जसवंत सिंह पोखरिया, रमेश सिंह रावत, मनोज बिष्ट आदि मौजूद रहे।