उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शौचालयों के मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृति मिली

चम्पावत

जिले के रीठा साहिब, बस स्टेशन, शांत बाजार चम्पावत, टनकपुर बस और टैक्सी स्टैंड टनकपुर में अवस्थित शौचालयों की मरम्मत और उच्चीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से कार्यदायी संस्था सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन और तकनीकी समिति की ओर से परीक्षण के बाद 56.79 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष 28 लाख रुपए की धनारशि को व्यय किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है।