सपा का हरिद्वार लोकसभा प्रभारी घोषित
हरिद्वार। सामाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर उत्तर प्रदेश के साथ साथ अब उत्तराखंड के लोकसभा में भी प्रभारी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि हरिद्वार में पूर्व विधायक संजय गर्ग और किरण पाल कश्यप को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी संगठन जिले में मजबूती से खड़ा किया जा सके। पार्टी के इस फैसले पर पूर्व पदाधिकारी अनिल खेरा और अशीष यादव ने खुशी जताई।
